देश

Karnataka: सड़क दुर्घटना में परिवार के 5 लोगों की मौत

कर्नाटक के कोप्पल में एक अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार से टक्कर मारकर मौके से फरार हुए आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

Karnataka: सड़क दुर्घटना में परिवार के 5 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

कोप्पल (कर्नाटक), 24 जुलाई : कर्नाटक के कोप्पल में एक अज्ञात वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार से टक्कर मारकर मौके से फरार हुए आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

घटना शनिवार की देर रात कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुकानुरु तालुक के भानपुरा में हुई. मृतकों की पहचान देवप्पा कोप्पाडा (62), गिरिजाम्मा (45), पर्व (32), शांतम्मा (22) और कस्तूरम्मा के रूप में हुई है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हर्षवर्धन, पल्लवी, पुत्तराजू और भूमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : LULU Mall में नमाज पढ़ने के मामले में दो और युवक गिरफ्तार, अब तक हुईं 7 गिरफ्तारियां

पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्य जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. पुलिस ने मौके से कार से टकराने वाले वाहन का मड गार्ड बरामद कर लिया है और ड्राइवर तक पहुंचने के लिए सुराग जुटा रही है. शहर में टिपर लॉरी की आवाजाही ज्यादा है. पुलिस इस दुर्घटना में टिपर लॉरी के शामिल होने की आंशका जता रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. शवों को बाहर निकालने में मुश्किलें हुई. मामले में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).