Karnataka: एसी में विस्फोट होने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत
कर्नाटक के विजयनगर जिले के मरियम्मनहल्ली गांव में शुक्रवार तड़के एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होने से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं घर भी जल गया.
विजयानगर, 8 अप्रैल : कर्नाटक (Karnataka) के विजयनगर जिले के मरियम्मनहल्ली गांव में शुक्रवार तड़के एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होने से एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं घर भी जल गया. मृतकों की पहचान वेंकट प्रशांत (42), उनकी पत्नी डी. चंद्रकला (38), उनके बेटे अद्विक (6) और बेटी प्रेरणा (8) के रूप में हुई है. घर में रहने वाला एक अन्य कपल भागने में सफल रहा.
पुलिस के अनुसार, गैस रिसाव के बाद एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ. पुलिस ने बताया कि आग लगने से एसी में विस्फोट हो गया. घटना दोपहर 12.45 बजे की है. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और मृतकों की उनके कमरे में दम घुटने से मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Andhra Pradesh: स्कूल में 9 छात्र अचानक हुए बेहोश, अभिभावकों ने लगाया फूड पॉइज़निंग का आरोप
पुलिस ने कहा कि घर राघवेंद्र शेट्टी का था. उनकी पत्नी राजश्री ने आग पर ध्यान दिया और दोनों भागने में सफल रहे. उन्होंने मोबाइल फोन पर वेंकट प्रशांत को फोन किया और उन्हें बाहर निकलने को कहा. हालांकि, प्रशांत अपने परिवार को बाहर नहीं निकाल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

