Kanjhawala Death Case: अंजलि को घसीटने वाली बलेनो कार का मालिक गिरफ्तार, आरोपियों को बचाने का बनाया था प्लान
दिल्ली के कंझावला केस में पुलिस ने 6वें आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया. आशुतोष ही बलेनो कार का मालिक है, जिससे अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और उसे 12 किमी तक घसीटा गया था.
दिल्ली के कंझावला केस में पुलिस ने 6वें आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया. आशुतोष ही बलेनो कार का मालिक है, जिससे अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और उसे 12 किमी तक घसीटा गया था. इतना ही नहीं उसी ने अमित को गाड़ी दी थी, लेकिन वह यह बात पुलिस से छिपा रहा था. अंजलि का शव 1 जनवरी को सुबह करीब 4 बजे दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर नग्न अवस्था में मिला था. Kanjhawala Case: पहली बार कैमरे में दिखे पांचों आरोपी, घटना की बाद का CCTV फुटेज.
पुलिस के मुताबिक, अंजलि का एक्सीडेंट आशुतोष की कार से ही हुआ था. इसके बाद उसका पैर कार के अगले पहिए में फंस गया था. अंजलि 12 से 13 किमी तक दिल्ली की सड़कों पर घसिटती रही थी. इससे उसकी मौत हो गई थी.
इससे पहले मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये पांच आरोपी घटना के वक्त कार के अन्दर मौजूद थे. गिरफ्तार पांच आरोपियों को गुरु को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. हालांकि, पुलिस ने पांच दिनों की हिरासत मांगी थी.
सुल्तानपुरी पुलिस थाने ने दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ आपराधिक साजिश, गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने से मौत सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.
सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की और हिरासत की जरूरत है क्योंकि पुलिस को उस 13 किलोमीटर रास्ते की जांच करनी है जिसपर आरोपियों ने उस भयावह रात दो घंटे तक पीड़ित महिला को टक्कर मारने के बाद घसीटा था. जांच अधिकारी ने आरोपियों से पिछले तीन दिन से लगातार पूछताछ की जा रही है.
गौरतलब है कि 31 दिसंबर -एक जनवरी की दरमियानी रात पीड़िता अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को कार ने टक्कर मारी थी और उन्हें घसीटते हुए 12 किलोमीटर तक ले गए थे जिससे उनकी मौत हो गई थी. अंजलि का शव कंझावला में सड़क पर मिला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

