कल का मौसम, 6 मई 2025: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कल भी होगी बारिश; पढ़ें IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि से सतर्क रहने की जरूरत भी है. 6 मई को मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि कई राज्यों में चुनौती भी बन सकती है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 6 May 2025: मई की शुरूआत से ही मौसम के मिजाज बदले हुए हैं. मई के मौसम में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को आंधी के बाद ही तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई. सोमवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा. बात करें कल के मौसम की तो 6 मई 2025 का दिन भारत के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून एक्टिविटी लेकर आ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि से सतर्क रहने की जरूरत भी है. 6 मई को मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं, बिजली और ओलावृष्टि कई राज्यों में चुनौती भी बन सकती है. आइए जानते हैं कल कहां कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का अनुमान

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी

लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर और आजमगढ़ सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का बदला मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में बदलाव होगा. दोनों राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल यहां 40-50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

राजस्थान का मौसम

पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति कुछ कम हो सकती है, लेकिन पूर्वी इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. हवाओं की गति: 50-60 किमी/घंटा रहेगी. धूलभरी आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश, तूफानी हवाएं (50-60 किमी/घंटा) का अनुमान है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभवना है.

बिहार और झारखंड में भी मौसम बदलेगा

बिहार में गरज-चमक के साथ 50-60 किमी/घंटा की हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है. अधिकतम तापमान: 34-36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. झारखंड में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में लू जारी रहेगी. 40-60 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान: 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड