Kal Ka Mausam, 17 July 2025: कल इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

बात करें कल के मौसम की तो 17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश होगी. आइये जानते हैं कल के मौसम का हाल

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 17 July 2025: देशभर में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है. हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां बारिश की कमी देखने को मिल रही है. आईएमडी के ताजा अनुमान के मुताबिक इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. बात करें कल के मौसम की तो 17 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश होगी. आइये जानते हैं कल के मौसम का हाल

कल का मौसम दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश के साथ उमस बनी हुई. हल्की से मध्यम बारिश बीच-बीच में राहत देती दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6-7 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. कभी तेज धूप, कभी बादल, और कहीं-कहीं फुहारें. गुरुवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.

कल का मौसम उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वाराणसी में गंगा नदी का पानी नमो घाट तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

कल का मौसम बिहार

बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. पटना समेत दक्षिण बिहार के इलाकों में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश जारी रहेगी. कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

कल का मौसम पंजाब

पंजाब में भी लगातार बारिश देखने को मिल रही है. इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को चंडीगढ़, बठिंडा, लुधियाना, होशियारपुर, रूपनगर, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है. पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से बुरा हाल है. लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बना हुआ है. गुरुवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

कल का मौसम हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते करीब 200 सड़कें बंद हैं. 20 जून से अब तक 105 लोगों की जान जा चुकी है. 35 लोग लापता हैं और 184 घायल हुए हैं. राज्य में येलो अलर्ट जारी है और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. 17 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.

कल का मौसम राजस्थान

राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 17 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभागों में भारी बारिश की संभावना है. इस बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है.

कल का मौसम केरल

केरल में बारिश का प्रकोप लगातार बना हुआ है. एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बाकी 9 जिलों में येलो अलर्ट है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल