कल का मौसम: दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में मंगलवार को कैसा रहेगा वेदर? देखें IMD का पूर्वानुमान

ठंड और शीतलहर से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते कुछ दिनों में मौसम ने थोड़ी राहत दी है. दिन के समय तेज धूप और तापमान में वृद्धि ने ठंड के प्रभाव को कम किया है, हालांकि सुबह और रात के वक्त कोहरे और गलन का असर अब भी बना हुआ है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam 21 January 2025:  ठंड और शीतलहर से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बीते कुछ दिनों में मौसम ने थोड़ी राहत दी है. दिन के समय तेज धूप और तापमान में वृद्धि ने ठंड के प्रभाव को कम किया है, हालांकि सुबह और रात के वक्त कोहरे और गलन का असर अब भी बना हुआ है. आइए जानें कि कल यानी 21 जनवरी 2025 को देशभर में कैसा रहेगा मौसम.

Prayagraj Weather Forecast: सुबह और शाम ठंड और कोहरे का असर; पढ़ें अगले 5 दिन कैसा रहेगा महाकुंभ नगरी का मौसम.

दिल्ली-एनसीआर में दिन की धूप से ठंड हुई कम

सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन दोपहर तक साफ आसमान और तेज धूप ने ठंड से राहत दी. मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी और बिहार में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार से यूपी के कुछ जिलों में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं. यह दौर 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा. वहीं, बारिश के बाद तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.

बिहार में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. मंगलवार को कई इलाकों में घने कोहरे की संभवना है.

पंजाब-हरियाणा में कोहरे और ठंड का प्रकोप

पंजाब और हरियाणा में कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है. मंगलवार को भी मौसम में बदलाव की संभवना नहीं है. कई इलाकों में सुबह और शाम घने कोहरे का अनुमान है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है. मंगलवार को भी घने कोहरे का अनुमान है. राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच इस हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

कश्मीर घाटी में ठंड और बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है. मंगलवार को भी कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. कश्मीर में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ चल रहा है, जो सबसे ठंडा समय माना जाता है.

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 23 जनवरी तक और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में 22 और 23 जनवरी को बारिश जारी रहने की संभवना है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sonia Gandhi Instagram Debut: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम; अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging’ की पहली झलक की साझा