कल का मौसम, 23 फरवरी 2025: उत्तर भारत से ठंड की विदाई, इन राज्यों में बारिश की संभावना

फरवरी के महीने में जहां आमतौर पर ठंड का असर रहता है, वहीं इस बार दिल्ली-एनसीआर में गर्मी महसूस होने लगी है. दूसरी ओर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं.

Representational Image | Pixabay

Kal Ka Mausam, 23 February 2025: फरवरी के महीने में जहां आमतौर पर ठंड का असर रहता है, वहीं इस बार दिल्ली-एनसीआर में गर्मी महसूस होने लगी है. दूसरी ओर, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं. बात करें कल के मौसम (Kal Ka Mausam) की तो मौसम विभाग (IMD) ने 23 फरवरी को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश की संभवना है. आइए जानते हैं कि देशभर में 23 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है. हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 फरवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

पहाड़ों पर बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. हिमाचल में शिमला, नारकंडा और मनाली में बर्फबारी हुई है. उत्तराखंड के चमोली और अन्य पहाड़ी जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है.

राजस्थान में हल्की बारिश

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश दर्ज की गई है. आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है.

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है. वाराणसी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में बूंदाबांदी और कोहरे की संभावना है. 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है.

हरियाणा और पंजाब: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में 23 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड