कल का मौसम, 19 फरवरी 2025: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम; जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

फरवरी के अंत की ओर बढ़ते हुए देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है.

Representational Image | PTI

Kal Ka Mausam, 19 February 2025: फरवरी के अंत की ओर बढ़ते हुए देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी राज्यों यानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बर्फबारी भी हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बात करें कल के मौसम (Kal Ka Mausam) की तो मौसम विभाग (IMD) ने 19 फरवरी को दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सुबह शाम ठंड का एहसास बना रहेगा. आइए जानते हैं कि देशभर में 19 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. राजौरी गार्डन, द्वारका, वसंत कुंज, पालम और नोएडा समेत NCR के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

नोएडा और गाजियाबाद में बारिश की संभावना

नोएडा और गाजियाबाद में 19 और 20 फरवरी को तेज़ बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, इस दौरान तेज़ हवाएं और हल्की ठंड महसूस हो सकती है. 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में दिन में गर्माहट बढ़ रही है, लेकिन रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में दिन में तेज धूप रहेगी. 20 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

राजस्थान में हल्की बारिश

राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में हल्की बारिश हो सकती है. 19 से 20 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा. जयपुर में 1.6 मिमी, चूरू में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड