Kal Ka Mausam, 20 April 2025: दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, उत्तराखंड तक बदला मौसम; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

अप्रैल की तपती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

Representational Image | Pixabay

Kal Ka Mausam, 20 April 2025: अप्रैल की तपती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मध्य, दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली सहित कुछ हिस्सों में शाम को बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को हल्की वर्षा या बूंदाबांदी तथा गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी आने की संभावना है. इसने बताया कि शाम के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और यह बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है.

Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, वीकेंड पर मौसम रहेगा सुहाना. 

बात करें कल के मौसम की तो 20 अप्रैल 2025 को देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी भारत में बादल छाए हुए हैं और कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम से ही अचानक मौसम का रुख बदला. तेज हवाएं चलीं और झमाझम बारिश ने तापमान को गिरा दिया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है. 20 अप्रैल को हवाएं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. तापमान 36-38 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री रहने की उम्मीद है.

बिहार में कल का मौसम

बिहार में 12 जिलों में अगले 2 दिन तक बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है. खासतौर पर कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज जैसे इलाकों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है. पिछले 10 दिनों में ठनका से 61 लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है.

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान

पश्चिमी यूपी जैसे सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा और गाजियाबाद में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है. हवाएं मौसम को ठंडा बनाएंगी, जिससे गर्मी में राहत मिलेगी. हालांकि, बुंदेलखंड क्षेत्र अब भी गर्म रहेगा.

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी और ओले की आशंका

उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है.

ओडिशा में तेज आंधी-तूफान से तबाही

ओडिशा में तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण हालात बिगड़ गए. कटक और भुवनेश्वर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, सड़कें जाम हो गईं. पुरी जिले में खेत में काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जो 20 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा.

पूर्वोत्तर का मौसम

पूर्वोत्तर राज्यों में बेमौसम बारिश का दौर शुरू हो चुका है. वहीं, पश्चिम बंगाल में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं, जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है.

दक्षिण भारत में भीषण गर्मी के बीच राहत की बूंदें

केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. बेंगलुरु में प्री-मानसून प्रभाव दिखने लगा है. हर शाम 4 से 8 बजे तक हल्की बारिश हो रही है, जिससे शहर में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Maharashtra Weather Update: IMD का अलर्ट, महाराष्ट्र में मौसम का बदलेगा मिजाज, 30 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी