कल का मौसम: देश के इन हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए IMD का लेटेस्ट वेदर अपडेट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 अक्टूबर 2024 के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

Representational Image | PTI

कल का मौसम: अक्टूबर का महीना खत्म होने के करीब है, इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ता तापमान ने मौसम को गर्म बनाए रखा है. जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आस-पास के राज्यों में 27 अक्टूबर के बाद ठंड का असर महसूस होने लगेगा. वहीं बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है, जो 23 अक्टूबर को तेज गति पकड़ सकता है.

Cyclone Dana Live Tracker: बंगाल की खाड़ी से आ रहा तूफान, ओडिशा, बंगाल के तटों पर इस दिन दस्तक देगा साइक्लोन 'दाना'

देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 अक्टूबर 2024 के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में तूफान की आशंका

बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है. इसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि 23 से 25 अक्टूबर के बीच समुद्र में लहरों की ऊंचाई और हवा की गति बहुत ज्यादा हो सकती है.

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. 'दाना' नाम का चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा के तट से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा. इस दौरान हवाएं 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं

आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी हो सकती है बारिश

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, और कोलकाता जैसे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी