Kailash Vijayvargiya Statement: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सियासी बवाल, बोले- अगर मुस्लिम भाई 'हमें काफिर कहते हैं तो हमारी सड़क पर मत चलें'; VIDEO

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक ताजा बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कुछ मुस्लिम भाई हमें काफिर बोलते हैं, तो उन्हें हमारी बनाई सड़कों पर नहीं चलना चाहिए और न ही लाड़ली बहना जैसी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए.

(Photo Credits FB)

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement: मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने एक ताजा बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. इंदौर में आयोजित एक भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर एक टिप्पणी की, जिस पर अब राज्य की राजनीति गरमा गई है. विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि यदि कुछ मुस्लिम भाई हमें 'काफिर' कहते हैं, तो उन्हें सरकार द्वारा बनाई गई सड़कों का उपयोग नहीं करना चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

'हमारी बनाई सड़क पर मत चलो

इंदौर के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सड़कों और सरकारी योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "यहाँ सड़क बन रही है. यहाँ हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं. कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं. अगर हम काफिर हैं, तो हमने सड़क बनाई है, उस पर मत चलो. यदि हम काफिर हैं और आपके घर में लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो."  यह भी पढ़े:  Indore Viral Video: इंदौर की सड़कों पर जब ब्रा पहनकर घूमने लगी एक लड़की, वीडियो वायरल होने पर लोग भड़के, मांगनी पड़ी माफ़ी

कैलाश विजयवर्गीय का बयान

'हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया'

अपने बयान में आगे बढ़ते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सरकार की नीतियों का भी हवाला दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करती है. उन्होंने कहा, "हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. हमने कहा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास. यही हमारी नीति रही है. आप हमें वोट दें या नहीं दें, हमारा काम जनता की सेवा करना है."

वोट देने और न देने को लेकर कही यह बात

कैलाश विजयवर्गीय ने मतदाताओं और विकास कार्यों के जुड़ाव पर बात करते हुए कहा कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने मंच से कहा, "आप हमें वोट दो या नहीं दो, हम काम जरूर करेंगे. हाँ, इतना जरूर है कि आप वोट देंगे तो हम ज्यादा दिल लगाकर काम करेंगे, और अगर नहीं देंगे तो भी काम करेंगे, लेकिन काम रुकने नहीं दिया जाएगा."

विपक्ष ने साधा निशाना

इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक्स (X) पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने वाला बयान बताते हुए मंत्री पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि सरकारी योजनाएं और बुनियादी ढांचा किसी राजनीतिक दल की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बल्कि टैक्सपेयर्स के पैसे से बनता है. दूसरी ओर, भाजपा समर्थकों का तर्क है कि मंत्री केवल तुष्टिकरण की राजनीति और भेदभाव के आरोपों का जवाब दे रहे थे.

Share Now