उमर खालिद पर हमले के बाद, JNU छात्र नेता शेहला रशीद को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी
उमर खालिद पर हमले के बाद स्टूडेंट एक्टिविस्ट शेहला रशीद को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है. जिस धमकी के बाद शेहला रशीद ने इसकी शिकायत जम्मू कश्मीर पुलिस में आरपीसी की धारा 506 के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है
नई दिल्ली: सोमवार को जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर हमले के बाद स्टूडेंट एक्टिविस्ट शेहला रशीद को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है. जिस धमकी के बाद शेहला रशीद ने इसकी शिकायत जम्मू कश्मीर पुलिस में आरपीसी की धारा 506 के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है. पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अपने जांच पड़ताल में जुट गई है.
रवि पुजारी द्वारा धमकी दिए जाने के बाद शेहला रशीद का कहना है कि सोमवार को उन्हें शाम 5 बजे के बाद उनके मोबाईल पर एक मैसेज आया. जिसमें लिखा था कि तुम अपना मुंह बंद कर लो वरना हमेशा के लिए तुम्हारा मुंह बंद करवा दूंगा. मैसेज में शेहला को कहा गया है कि उमर और मेवाणी को भी समझा दो नहीं तो सभी लोग को हमेशा के लिए मुंह बंद करवा दी जाएगा.
Meanwhile, got this death threat from right-wing Hindutvawadi fundamentalist Ravi Poojary. He warns Umar Khalid, Jignesh Mevani and me to shut up!
Threat by SMS #DigitalIndia pic.twitter.com/NaC0m3nb5M
— Shehla Rashid (@Shehla_Rashid) August 13, 2018
बता दें कि सोमवार को जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल से हमला करने की कोशिश की थी. इस महले में खालिद बाल-बाल बच गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2018 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

