देश

J&K Road Accident: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.

J&K Road Accident: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

जम्मू, 4 फरवरी : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने कहा कि जिले के सलोरा इलाके में उनकी कार दो ट्रकों से टकरा गई, जिससे कार सवार लोग हताहत हो गये.

पुलिस ने बताया कि कार जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही थी जब यह दुःखद घटना घटी. कार दो ट्रकों से टकरा गई जिससे उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चार घायलों को मृत घोषित कर दिया. पांचवें घायल को उधमपुर शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है." यह भी पढ़ें : Girl Molested in SpiceJet Plane: स्पाइसजेट विमान में लड़की के साथ शर्मनाक हरकत! पीडिता का आरोप, यात्री ने पहले हाथ और फिर मेरी जांघ को टच किया

मारे गए लोगों की पहचान नितिन डोगरा, उनकी पत्नी, रितु डोगरा और उनकी बेटियों ख़ुशी और वाणी के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा, "घायल की पहचान तीसरी बेटी बृंदा के रूप में हुई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).