देश

श्रीनगर के पाम्पोश होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड़ की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास लाल चौक के पास बने पाम्पोश होटल में भीषण आग लग गई. खबरों की माने को आग होटल की ऊपरी मंजिलों पर लगी. होटल में लगी भीषण आग को देखते हुए होटल प्रबंधन ने पूरे होटल को एहतियात के तौर खाली करा दिया है.

श्रीनगर के पाम्पोश होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड़ की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
पाम्पोश होटल में लगी आग (Photo Credits ANI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पास लाल चौक के पास बने पाम्पोश होटल में भीषण आग लग गई. खबरों की माने तो आग होटल की ऊपरी मंजिलों पर लगी. होटल में लगी भीषण आग को देखते हुए होटल प्रबंधन ने पूरे होटल को एहतियात के तौर खाली करा दिया है. वहीं होटल में आग लगने की खबर दमकल विभग को लगने के बाद आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी पहुच चुकें है. और वे आग बुझाने  के काम में लगे हुए हैं.

बाताय जा रहा है कि इस होटल के बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर कुछ समाचार चैनल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के दफ्तर  हैं. इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़िया पहुंची हुई है.

फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. और आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है. होटल के बारे में बताया जा रहा हैं कि पूरा होटल अंदर से लकड़ी का बना हुआ है. इसलिए होटल  में आग लगने के बाद आग काफी भयावक हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2018 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).