श्रीनगर: सुरक्षाबलों और पत्रकार बुखारी की हत्या करनेवाले आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
राज्य के डीजीपी एसपी वैद के अनुसार आतंकियों के बारे सूचना मिलने के बाद श्रीनगर के बटमालू में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जब सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे तो आतंकियों ने एकाएक फायरिंग करने लगा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बटमालू में रविवार सुबह को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. ताजा जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बटमालू में सुरक्षा बलों के जवानों ने लश्कर कमांडर नवीद जट्ट वको घेर लिया है. हाल ही में, लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी नवीद जट्ट उर्फ हंजला/छोटा को शोपियां में आतंकियों के जनाजे में देखा गया था. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है
राज्य के डीजीपी एसपी वैद के अनुसार आतंकियों के बारे सूचना मिलने के बाद श्रीनगर के बटमालू में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जब सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे तो आतंकियों ने एकाएक फायरिंग करने लगा. दोनों तरफ से हो रही फायरिंग के दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का एक जवान शहीद हो गया.
एसपी वैद ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल भी हुआ है. साथ ही 2 सीआरपीएफ जवान भी जख्मी हुए हैं.
On a specific information about presence of terrorists in a hideout, an operation was launched in Batmaloo Srinagar leading to exchange of fire, one SOG boy martyred, one JKP & 2 CRPF Jawans sustained injuries, operation continues.
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) August 12, 2018
आतंकियों के इस हमले के बाद एहतियात के तौर पर प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी है. वही इस हमले के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस और आतंकियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2018 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

