Bihar: जीतनराम मांझी ने किया साफ, कहा, 'कुर्सी मायने नहीं रखती, मोदी के साथ थे, हैं और रहेंगे'

बिहार में एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने एनडीए के साथ ही रहने की घोषणा की है.

Jitan Ram Manjhi Photo Credits: Twitter

पटना, 9 फरवरी : बिहार में एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने एनडीए के साथ ही रहने की घोषणा की है. हम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि हम मोदी के साथ थे, हैं और रहेंगे. मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती.

बस ग़रीबों, मज़लूमों, दबे-कुचलों के हक़ और हकूक की आवाज उठती रहे, उनका काम हो, यही काफी है. उन्होंने आगे लिखा कि मैं ग़रीब ज़रूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। 'हम' मोदी जी के साथ था, मोदी के साथ है और मोदी के साथ रहेगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होकर बिहार में सरकार बना ली.

इस सरकार को मांझी की पार्टी हम का भी समर्थन प्राप्त है. मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को सरकार में मंत्री बनाया गया. इसी बीच, मांझी ने दो मंत्री पद की मांग करते हुए यहां तक कह दिया कि ऐसा नहीं करना अन्याय होगा। इसके बाद प्रदेश का सियासी पारा गर्म हो गया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार विधायक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

OTT Platforms Ban: मोदी सरकार की सख्ती, 2025 में अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\