Rakhi Sawant मुश्किल में फंसी! आदिवासियों की संस्कृति को बदनाम करने के आरोप में केस दर्ज, आदिवासी समाज ने दी ये धमकी
अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक वायरल वीडियो से झारखंड (Jharkhand) का आदिवासी समाज आहत है. झारखंड में आदिवासियों के प्रमुख संगठन केंद्रीय सरना समिति ने रांची के एससी-एसटी थाने में बुधवार को अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है.
रांची: अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक वायरल वीडियो से झारखंड (Jharkhand) का आदिवासी समाज आहत है. झारखंड में आदिवासियों के प्रमुख संगठन केंद्रीय सरना समिति ने रांची के एससी-एसटी थाने में बुधवार को अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. Shah Rukh Khan Controversy: शाहरुख खान के सपोर्ट में उतरी राखी सावंत, कहा- थोड़ी तो शर्म करो यार (Watch Video)
समिति ने अपनी शिकायत में कहा है कि राखी सावंत भद्दे पोशाक में अपना एक वीडियो शूट कराया है और उसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जारी करते हुए इसे आदिवासी पोशाक बताया है. यह आदिवासियों की संस्कृति को बदनाम करने को सोची-समझी साजिश है.
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि आदिवासी समाज की अपनी गरिमामयी परंपराएं हैं. अभिनेत्री राखी सावंत बेली डांस के लिए जिस तरह के पोशाक पहनकर भद्दा प्रदर्शन करते हुए इसे आदिवासी समाज से जोड़ रही हैं, वह न केवल घोर आपत्तिजनक है बल्कि आदिवासी समाज के लोग उनकी हरकत से अपमानित महसूस कर रहे हैं. हमने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उनपर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है.
केंद्रीय सरना समिति इसे लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भी पत्र लिखेगी. समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि इस मुद्दे पर हम केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा से भी मिलेंगे और आदिवासी समाज के खिलाफ ऐसे दुष्प्रचार पर रोक लगाने की भी मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड का आदिवासी समाज राज्य में राखी सावंत का कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

