झारखंड: शादी के बाद ससुराल जाते वक्त दुल्हन बाइक पर प्रेमी के साथ हुई फरार

शादी के बाद किसी दुल्हन के भागने की खबरें अक्सर आपने फिल्मों में देखी या सुनी होगी. झारखंड के रांची में शादी के बाद दुल्हन के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. विदाई के दौरान दुल्हन को बीच रास्ते से दो बाइक सवार लेकर भाग गए...

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

शादी के बाद किसी दुल्हन के भागने की खबरें अक्सर आपने फिल्मों में देखी या सुनी होगी. झारखंड  के रांची में शादी के बाद दुल्हन के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. विदाई के दौरान दुल्हन को बीच रास्ते से दो बाइक सवार लेकर भाग गए. दुल्हन के इस कदम के बाद उसके परिवार और ससुराल वाले बहुत परेशान हुए और पुलिस स्टेशन पहुंचे और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई. कुछ घंटों बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और सफाई दी कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है. वो अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी है.

दुल्हन ने बताया कि उसने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया था. लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी और उसकी शादी जबरदस्ती बंधना उरांव के साथ रचा दी. परेशान होकर दुल्हन ने प्रेमी के साथ भागने की साजिश रची. लड़की के परिवार वालों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की. लेकिन लड़की अब भी प्रेमी के साथ रहने के फैसले पर अड़ी है.

यह भी पढ़ें: 4 फेरों के बाद टॉयलेट का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

ये मामला रविवार रात 12 मई का है. खूंटी जिला के खुदी गांव का निवासी बंधना उरांव शादी के बाद अपनी दुल्हन की विदाई कराकर अपने घर ले जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना घटी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट