रांची: आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार छात्रा को अदालत ने दी अनोखी सजा, कुरान बांटने का दिया आदेश

फेसबुक पर इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद एक छात्रा ऋचा भारती को राहत दे दी है. अदालत ने छात्रा को सशर्त जमानत दी है. अदालत ने ऋचा भारती को एक अनोखी सजा सजा सुनाते हुए सशर्त जमानत आदेश दिया कि आरोपित को 15 दिनों के अंदर पांच कुरान की प्रतियां बांटनी होगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: Flickr)

झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) की एक अदालत ने फेसबुक पर इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद एक छात्रा ऋचा भारती को राहत दे दी है. अदालत ने छात्रा को सशर्त जमानत दी है. अदालत ने ऋचा भारती को एक अनोखी सजा सजा सुनाते हुए सशर्त जमानत आदेश दिया कि आरोपित को 15 दिनों के अंदर पांच कुरान की प्रतियां बांटनी होगी. जिसमें पहली शर्त में छात्रा को कल पिठोरिया के अंजुमन इस्लामिया के समक्ष एक प्रतिलिपि देनी होगी बाकी चार कुरान की प्रतिलिपि रांची के किसी भी पुस्तकालय में 15 दिनों के अंदर देनी होगी.

अदालत ने स्पष्ट किया है कि अगर आदेश की अवहेलना की गई तो जमानत रद हो सकती है. सात हजार के दो निजी बांड जमा करने के बाद सोमवार को ऋचा जेल से बाहर आ गई. दरअसल फेसबुक पर इस्लाम धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पिठोरिया थाने से छात्र ऋचा की गिरफतारी की गई थी. हिंदू संगठनों समेत स्‍थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम का कड़ा विरोध किया था. शनिवार को स्‍थानीय लोगों ने पुलिस स्‍टेशन के सामने धरना प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने आश्‍वासन दिया था कि ऋचा को जल्‍द ही रिहा किया जाएगा.

मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने माना है कि ऋचा भारती पढ़ाई करने वाली छात्रा है जो किसी धर्म या राजनीतिक भावना से प्रेरित नहीं है. जिसके बाद मंगलवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ऋचा को जमानत दे दी. हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि फेसबुक पर एक धर्म विशेष के खिलाफ हुए आपत्तिजनक पोस्ट से दो समुदाय के बीच दूरी बढ़ी है. इसलिए अदालत के इस मामले में ऋचा को कुरान बांटने की शर्त पर जमानत दी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट