Jharkhand: झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सात सिलिंडर बम सहित नौ ID बरामद
झारखंड के लातेहार जिले में बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके से पुलिस ने सात सिलिंडर बम के अलावा दो आईईडी बरामद किए हैं. माना जा रहा है कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना के तहत बम प्लांट किए थे.
रांची, 14 अक्टूबर: झारखंड के लातेहार जिले में बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके से पुलिस ने सात सिलिंडर बम के अलावा दो आईईडी बरामद किए हैं. माना जा रहा है कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना के तहत बम प्लांट किए थे. हालांकि, सुरक्षा बलों ने करीब एक साल पहले ही बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करा लिया था. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पुलिस ने 16,180 करोड़ रुपये की भुगतान धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया
आशंका है कि बम या तो पहले लगाए गए होंगे या फिर बूढ़ा पहाड़ से भागने के बाद नक्सलियों का कोई दस्ता फिर से पांव फैलाने की कोशिश कर रहा है. लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि लाटू के जंगल में माओवादियों ने भारी संख्या में सिलेंडर बम छिपाकर कर रखा है.
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लाटू जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान ढाई-ढाई किलो के सात सिलेंडर बम, एक टिफिन बम व एक अन्य आईईडी बरामद किया गया. सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया.
इस बीच पुलिस और सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि जंगल में कुछ और जगहों पर नक्सलियों की ओर से लगाई गई आईईडी हो सकती है, इसीलिए जंगल की ओर से जाने से बचें. पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

