देश

झारखंड: रांची में लॉ स्टूडेंट से पिस्तौल की नोंक पर गैंगरेप, सभी 12 आरोपी गिरफ्तार

रांची की कांके स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से पिस्तौल की नोंक पर कुछ बदमाशों ने मंगलवार को सामूहिक बलात्कार किया. हालांकि घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने रातोंरात कार्रवाई कर सभी 12 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस अदालत से स्पीडी ट्रायल की अपील कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाएगी.

झारखंड: रांची में लॉ स्टूडेंट से पिस्तौल की नोंक पर गैंगरेप, सभी 12 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार / प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

रांची की कांके स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (National Law University) की छात्रा से पिस्तौल की नोंक पर कुछ बदमाशों ने मंगलवार को सामूहिक बलात्कार (Rape) किया. हालांकि घटना की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने रातोंरात कार्रवाई कर सभी 12 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने ताया कि 25 वर्षीय छात्रा विश्वविद्यालय परिसर से लगभग चार किलोमीटर दूर संग्रामपुर गांव के पास रिंग रोड पर मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे जब बीआइटी मेसरा के अपने एक पुरुष मित्र से बात कर रही थी.

जब बाइक सवार दो बदमाश आये और छात्रा के दोस्त की पिटाई कर पिस्तौल की नोंक पर उसे बाइक पर बिठा पास के ईंट भट्टे की तरफ ले जाने लगे. लेकिन रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया जिसके बाद उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को गाड़ी लेकर बुलाया और फिर कार से वे सभी छात्रा को लेकर ईंट भट्टे पर पहुंचे और सभी ने बारी-बारी छात्रा से बलात्कार किया. अपराधियों ने घटना के बाद अपने कुछ अन्य साथियों को भी भट्टी पर बुलाया और उन्होंने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- BJP शासन के दौरान झारखंड में नक्सलियों का कर दिया गया सफाया

झा ने बताया कि छात्रा के अनुसार अपराधियों ने रात 10 बजे छात्रा और उसकी स्कूटी को संग्रामपुर पुल के पास छोड़ दिया. पूरी घटना के दौरान तीन युवक छात्रा के दोस्त को घेरे रहे और उसे धमकाते रहे कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे. युवक ने किसी तरह एक आरोपी के मोबाइल से एक नंबर नोट कर लिया था और इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने सभी को एक-एक कर गिरफ्तार कर लिया.

इससे पहले बुधवार को छात्रा कांके पुलिस थाने पहुंची और उसने प्राथमिकी दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर बड़े पैमाने पर छापेमारी की और सभी 12 आरोपियों को धर दबोचा.

झा ने बताया कि अपराधियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर अपराध में उपयोग की गयी कार, बाइक, पिस्तौल, कट्टा गोलियां, आठ मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिये गये हैं. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक झा ने बताया कि सभी आरोपी संग्रामपुर के हैं. इनमें सुनील मुंडा, कुलदीप उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, अमन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव और ऋषि उरांव शामिल हैं.

झा ने बताया कि इस मामले में पुलिस अदालत से स्पीडी ट्रायल की अपील कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाएगी. पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच कराई और कहा कि छात्रा के शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें नहीं हैं. विस्तृत चिकित्सिकीय जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).