झारखंड: पेट दर्द का इलाज कराने अस्पताल गई थी महिला, डॉक्टर ने पर्चे पर दवा के बजाय कंडोम लेने के लिए लिख दिया
एक चिकित्सक ने पेटदर्द की मरीज एक महिला को दवा के पर्चे पर कथित तौर कंडोम लेने की सलाह लिख दी
रांची: एक चिकित्सक ने पेटदर्द की मरीज एक महिला को दवा के पर्चे पर कथित तौर कंडोम लेने की सलाह लिख दी. चिकित्सक को जांच का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम सिंहभूम जिले के घाटशिला सरकारी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी 23 जुलाई को पेटदर्द का इलाज कराने डॉ. असरफ बदर के पास गई थी, अस्पताल में संविदा पर काम करने वाले चिकित्सक असरफ ने कथित तौर पर महिला के पर्चे पर कंडोम लेने के लिए लिख दिया,
महिला इस पर्चे के साथ मेडिकल शॉप पर गई, जहां दुकानदार ने महिला को बताया कि उसके पर्चे पर लिखी गई दवा कंडोम हैं. महिला ने इसकी शिकायत वरिष्ठ चिकित्सकों से की। बाद में इस मुद्दे को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कुणाल सारंगी ने विधानसभा में उठाया.महिला की शिकायत के आधार पर एक मनोचिकित्सक सहित एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जिसने रविवार को इस मामले की जांच शुरू की. यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश: बीना में जिंदा इंसान को डॉक्टरों ने बताया मुर्दा, पोस्टमॉर्टम रूम में चलने लगी सांस और फिर जो हुआ…
घाटशिला सब डिविजनल अस्पताल के प्रभारी शंकर टुडू ने संवाददाताओं से कहा, "महिला की शिकायत के आधार पर एक मेडिकल टीम गठित की गई है, जिसने जांच शुरू कर दी है. चिकित्सक ने पूछताछ में आरोप का खंडन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

