झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया और राहुल गांधी समेत 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, प्रियंका गांधी का नाम गायब

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं. समय करीब आते ही तमाम पार्टियां पूरे जोर-शोर से प्रचार में जुट गई हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस (Congress) ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का लिस्ट जारी किया है. कांग्रेस की तरफ जारी लिस्ट में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) गुलाम नबी आजाद समेत तकरीबन 40 नेताओं का नाम शामिल है. वहीं इस लिस्ट में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है. महाराष्ट्र में मची सियासी हलचल के बाद झारखंड में कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. कांग्रेस अब पूरी कोशिश में है कि सत्ता में फिर से वापसी हो सके.

सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ( फाइल फोटो )

बता दें कि इस बार के चुनाव से पहले कई उलटफेर नजर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (JSU) की जारी दोस्ती में इस विधानसभा चुनाव में दरार पड़ गई है. आलम ऐसा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के सामने ही आजसू ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी 12 सीटें देने को राजी है, परंतु आजसू 19 सीटों पर अड़ी हुई है. इसी सीटों के बंटवारे ने इनकी दोस्ती में दरार डाल दिया है. वहीं प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने कहा है कि, आजसू से पार्टी नेतृत्व की बात चल रही है. उम्मीद है कि सीटों पर सहमति बन जाएगी.

यह भी पढ़ें:- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में जारी गतिरोध के बीच राज्य में AJSU के साथ सीट शेयरिंग पर सावधानी बरत रही बीजेपी.

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने 2014 विधानसभा चुनाव में 37 सीटें जीती थी, वहीं उसके सहयोगी दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. किस भी दल को सूबे की सत्ता हासिल करने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों पर जीत हासिल करनी पड़ेगी. झारखंड का चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है 30 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. जबकि 7 दिसंबर को दूसरा, 12 दिसंबर को तीसरा, 16 दिसंबर को चौथा और 20 दिसंबर को पांचवें चरण के वोट डाले जाएंगे. जबकि 23 दिसंबर को रिजल्ट जारी किए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट