झारखंड सरकार का फैसला, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 21 दिसंबर से होंगी शुरू

झारखंड में कंटेनमेंट जोन के बाहर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 21 दिसंबर से खोल दी जाएंगी. इस बाबत सर्कुलर राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

रांची, 18 दिसम्बर: झारखंड (Jharkhand) में कंटेनमेंट जोन के बाहर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 21 दिसंबर से खोल दी जाएंगी. इस बाबत सर्कुलर राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया है. अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र शिक्षा विभाग की गाइडलाईन के तहत कक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन छात्रों को अभिभावक से मंजूरी लेनी होगी.

इसबीच, ऑनलाईन कक्षाएं भी चलती रहेंगी. कोरोनावायरस महामारी के बीच जारी गाइडलाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी लागू होंगे. 21 दिसंबर से, मेडिकल, डेंटल, नर्सिग कॉलेजों में भी कक्षाएं दोबारा संचालित होंगी.

यह भी पढ़े: दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा के कुछ सवालों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज.

झारखंड सरकार ने श्रीकृष्ण प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, वन प्रशिक्षण स्कूल और झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी को ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी है.

सरकार ने यह भी कहा है कि सोमवार के बाद से धार्मिक और शादी समारोहों में 300 से ज्यादा लोग इकट्ठे हो सकते हैं, लेकिन यह परिसर पर उपलब्ध जगह पर निर्भर करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट