Jhalawar Horror: प्रेमी की खातिर पत्नी ने सोते हुए पति पर डाला खौलता तेल, YouTube से सीखा था हत्या का तरीका

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. सरोज नामक महिला ने अपने सोते हुए पति मनीष राठौड़ पर खौलता हुआ तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की.

Representational Image |

राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. सरोज नामक महिला ने अपने सोते हुए पति मनीष राठौड़ पर खौलता हुआ तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, इस खौफनाक वारदात को सरोज ने यूट्यूब पर हिंसक वीडियो देखकर साजिश के तहत अंजाम दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि सरोज का संबंध रामसेवक नामक व्यक्ति से था, जो पहले उनके घर में किराएदार था. जब मनीष को इस रिश्ते का पता चला, तो उसने रामसेवक को घर से निकाल दिया. इसके बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ गए और उन्होंने अलग-अलग कमरों में रहना शुरू कर दिया.

सरोज के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री चौंकाने वाली है. वह कई दिनों से "पति को कैसे मारें", "चुपचाप हत्या कैसे करें", "खौलते तेल से हमला" जैसे विषयों पर यूट्यूब वीडियो देख रही थी. इससे साफ है कि सरोज ने सोची-समझी योजना के तहत अपने पति को मारने की कोशिश की.

दरवाजा बंद कर दिया, बच्चे चीखते रहे

मनीष के मुताबिक, जब वह दर्द से चीख रहा था तो सरोज ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. बच्चे भी चीखने लगे, तब जाकर दरवाजा खोला गया. झुलसी हालत में मनीष किसी तरह बाहर निकला और अपनी बहन को फोन कर अस्पताल पहुंचा. मनीष को पहले प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह अभी भी गंभीर हालत में भर्ती है. डॉक्टरों के अनुसार शरीर पर कई हिस्सों में गहरे जलने के निशान हैं.

YouTube पर सर्च किए पति को मारने के तरीके

हत्या के प्रयास का केस दर्ज

मनीष के बयान के आधार पर पुलिस ने सरोज के खिलाफ हत्या के प्रयास (IPC 307) का केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश