भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: UAE से लाया गया जैश आतंकी निसार अहमद, 2017 में सीआरपीएफ कैंप पर करवाया था फिदायीन हमला
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को फरार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निसार अहमद (Nisar Ahmed) को गिरफ्तार कर लिया है. निसार को यूएई में गिरफ्तार करने के बाद डिपोर्ट कर भारत लाया गया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को फरार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निसार अहमद (Nisar Ahmed) को गिरफ्तार कर लिया है. निसार को यूएई (UAE) में गिरफ्तार करने के बाद डिपोर्ट कर भारत लाया गया है. निसार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल का रहने वाला है. वह करीब डेढ़ साल पहले हुए लेथपोरा में सीआरपीएफ शिविर पर फिदायीन हमले का मुख्य साजिशकर्ता है.
एनआईए द्वारा उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किए जाने के बाद वह 1 फरवरी को यूएई भाग गया था. निसार को पुलिस रिमांड के लिए एनआईए अदालत में पेश किया गया. वह 26 दिसंबर 2017 को पुलवामा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए जैश कमांडर नूर का छोटा भाई है.
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दक्षिण कश्मीर के लेथपोरा शिविर पर 30 दिसंबर 2017 की मध्यरात्रि को जैश के तीन आतंकियों ने हमला बोला दिया था. इस फिदायीन हमले में पांच सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे. जबकि तीनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था.
NIA has arrested a JeM terrorist who was absconding in 2017 Lethpora CRPF terror attack case. He had escaped to UAE on February 1, 2019. Government of India brought him back to the country on 31st March.
— ANI (@ANI) April 2, 2019
लेथपोरा में सीआरपीएफ पर हुए हमले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए को दी गई थी. जांच के बाद पता चला था कि इस कायराना हमलें को जैश के आतंकवादियों ने अंजाम दिया है. हमले में शामिल तीन आतंकियों की पहचान फरदीन अहमद (Fardeen Ahmed), मंज़ूर बाबा (Manzoor Baba) और अब्दुल शकूर (Abdul Shakoor) के रूप में की गई थी. जिसमें से दो आतंकी पुलवामा के निवासी थे, जबकि अब्दुल पाकिस्तानी नागरिक था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2019 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

