देश

यूपी में चल रहे बुलडोजर पर जयंत का सरकार पर निशाना, कहा : बुलडोजर बना गुंडागर्दी का प्रतीक

उतर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फिरोजाबाद आदि जगहों पर हुई हिंसा के बाद अब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इनसब के बीच इस मसले पर सियासत भी जारी है.

यूपी में चल रहे बुलडोजर पर जयंत का सरकार पर निशाना, कहा : बुलडोजर बना गुंडागर्दी का प्रतीक
जयंत चौधरी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 12 जून : उतर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फिरोजाबाद आदि जगहों पर हुई हिंसा के बाद अब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इनसब के बीच इस मसले पर सियासत भी जारी है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने कहा है, "बुलडोजर कानून का राज लागु नहीं कर रहा है. बल्कि यह राज्य प्रायोजित गुंडागर्दी का प्रतीक बन गया है!" दरअसल यह बयान तक आया है जब प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ पंप के अवैध घर पर बुलडोजर चल रहा है.

उत्तरप्रदेश पुलिस हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार व उनपर कार्रवाई करने में जुटी हुई है. प्रदेश में पुलिस ने अब तक 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकरनगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है. बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है. फिलहाल इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है और हालात काबू में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).