Jantar Mantar Protest: आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ दर्ज दूसरी FIR भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर; हिरासत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे नेता

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश और विरोध प्रदर्शन मामले में दर्ज दूसरी प्राथमिकी की जांच भी दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. 13 अक्टूबर की घटना के संबंध में कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थानों में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. कनॉट प्लेस मामले को पहले ही क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित किया जा चुका था, जिसके बाद अब जंतर-मंतर से जुड़ी दूसरी FIR भी ट्रांसफर कर दी गई है.

CJP activists Saurav Das and Ashutosh Ranka (File Photo/ANI)

नई दिल्ली: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश व प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजकों आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली पुलिस ने इस घटनाक्रम से जुड़ी दूसरी प्राथमिकी (FIR) की जांच भी अपनी विशेष शाखा क्राइम ब्रांच (इंटर-स्टेट सेल) को स्थानांतरित कर दी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में सीजेपी कार्यकर्ताओं के कथित रूप से बिना अनुमति प्रवेश और प्रदर्शन के बाद दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे.  इनमें से कनॉट प्लेस थाने में दर्ज मामले को पहले ही क्राइम ब्रांच को सौंपा जा चुका था, जिसके बाद अब संसद मार्ग थाने से जुड़ा जंतर-मंतर का दूसरा मामला भी क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है. यह भी पढ़ें: CJP चीफ अभिजीत दिपके की अपील, त्योहारों के दौरान आंदोलन से दूर रहें कार्यकर्ता, परिवार के साथ बिताएं समय; VIDEO

दोनों मामलों में कई धाराओं के तहत केस दर्ज

अधिकारियों के मुताबिक, 13 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर परिसर में कथित तौर पर ताला लगे गेट और बैरिकेड्स फांदकर प्रवेश किया था। इस संबंध में पुलिस ने कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया था:

न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

इस बीच, सौरव दास और आशुतोष रांका ने नई दिल्ली जिले के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) द्वारा अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाने के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है.

घटनाक्रम की पृष्ठभूमि

कानूनी टीम के अनुसार, यह विवाद 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब दोनों नेताओं को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर उतरने के बाद हिरासत में लिया गया था. अगले दिन उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया था.

इसके बाद, 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय ध्वज लेकर जंतर-मंतर पहुंचने पर उन्हें दोबारा हिरासत में लिया गया और 14 अक्टूबर को बीएनएसएस की धाराओं के तहत औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई गई. फिलहाल दोनों नेता न्यायिक हिरासत में हैं और उच्च न्यायालय में इस मामले पर न्यायिक हस्तक्षेप और तत्काल रिहाई की मांग की गई है.

Share Now

Tags

Abhijeet Dipke Abhijeet Dipke Detained AISA Chief Neha Bora Ajinkya Shinde Ashutosh Ranka CEC Gyanesh Kumar Central Park CJP CJP Lehra Do Tiranga Rally CJP Protest CJP Rally CJP Tiranga Rally Cockroach Janata Party Cockroach Janta Party connaught Place Connaught Place Central Park Delhi Central Park Delhi CJP Protest Delhi Connaught Place Delhi Jantar Mantar Protest Delhi Police Delhi Protest Delhi Protest Gyanesh Kumar Jantar Mantar jantar mantar protest Lehra Do Tiranga Neha Bora Neha Bora Detained New Delhi Municipal Council Saurav Das SIR SIR exercise Special Intensive Revision Tiranga Rally अजिंक्य शिंदे अभिजीत दिपके अभिजीत दिपके हिरासत में आइसा प्रमुख नेहा बोरा आशुतोष रांका एसआईआर एसआईआर अभ्यास कनॉट प्लेस कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क कॉकरोच जनता पार्टी जंतर मंतर जंतर मंतर प्रोटेस्ट ज्ञानेश कुमार तिरंगा रैली दिल्ली कनॉट प्लेस दिल्ली जंतर मंतर प्रोटेस्ट दिल्ली पुलिस दिल्ली प्रोटेस्ट दिल्ली प्रोटेस्ट दिल्ली सीजेपी प्रोटेस्ट दिल्ली सेंट्रल पार्क नई दिल्ली नगरपालिका परिषद नेहा बोरा नेहा बोरा हिरासत में लहरा दो तिरंगा विशेष गहन पुनरीक्षण सीईसी ज्ञानेश कुमार सीजेपी सीजेपी तिरंगा रैली सीजेपी रैली सीजेपी लहरा दो तिरंगा रैली सीजेपी विरोध सेंट्रल पार्क सौरव दास