देश

Janmashtami 2022: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, देखते ही बनते रही है मंदिरों की छटा (Photos)

आज पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस की धूम हैं. देश के मंदिरों की छटा आज देखते ही बनती हैं. सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों के बाहर दिखना शुरू हो गया है.

Janmashtami 2022: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, देखते ही बनते रही है मंदिरों की छटा (Photos)
Janmashtami 2022 (Photo: ANI)

Janmashtami 2022: आज पूरे देश में जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है. देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस की धूम हैं. देश के मंदिरों की छटा आज देखते ही बनती हैं. सुबह से ही भक्तों का तांता मंदिरों के बाहर दिखना शुरू हो गया है. बता दें कि कुछ लोगों में जन्माष्टमी की तिथि को लेकर असंमजस था, कुछ लोगों ने इसे कल यानी 18 अगस्त को भी मनाया. देश के तमाम बड़े मंदिरों में यह त्योहार आज (19 अगस्त) मनाया जा रहा है. Live Janmashtami from Mathura & Dwarka: जन्माष्टमी पर अलौकिक होती है मथुरा, द्वारका की धूम, घर बैठे आप भी देखें लाइव. 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि के दिन मथुरा की जेल में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. इस दिन को जन्माष्टमी रूप में मनाया जाता है. माता देवकी की कोक से जन्म लेने के बाद श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव उन्हें कंस से बचाने के लिए वृंदावन में नंदबाबा और मां यशोदा के यहां छोड़ आए.

जन्माष्टमी के इस पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए. जय श्रीकृष्ण!"

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की तस्वीरें

दिल्ली का इस्कॉन मंदिर

मुंबई का इस्कॉन मंदिर

मथुरा में आनंद

बेंगलुरु का इस्कॉन मंदिर

चंडीगढ़ के नजारे

मुंबई में जुटी भक्तों की भीड़

कृष्ण जन्माष्टमी के जश्न में आज पूरा देश कान्हा के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है. चारों ओर भक्त भक्ति डूबे नजर आ रहे है. देश के मंदिरों में जय कन्हैया लाल और हाथ घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दे रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).