जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के साथ सेना का एनकाउंटर जारी, पूरे इलाके को घेरा
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले इसी इलाके में सेना द्वारा चलाए गए एक आतंक विरोधी अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. वहीं अभियान में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था.
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. दोनेां ओर से फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना ने अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया. जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में जवानों ने भी पलटवार कर रहे हैं.
एनकाउंटर के मद्दे नजर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है और स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर कर दिया गया है. फिलहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने आतंकी है और वे किस संगठन से जुड़े हैं.
#JammuAndKashmir: An encounter has started between terrorists and security forces in the forest area in Sumlar of Bandipora. Earlier a cordon and search operation had been launched in the area to nab terrorists. More details awaited.
— ANI (@ANI) September 20, 2018
#Visuals Encounter underway between terrorists and security forces in the forest area in Sumlar of Bandipora. Earlier a cordon and search operation had been launched in the area to nab terrorists #JammuAndKashmir (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/SEzBiI9rzq
— ANI (@ANI) September 20, 2018
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले इसी इलाके में सेना द्वारा चलाए गए एक आतंक विरोधी अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. वहीं अभियान में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

