जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकियों का हमला
इस आतंकी हमले में अब तक एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर आ रही है. वहीं इस हमले के बाद सेना भी आतंकियों पर पलटवार किया. लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब रहे
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों घात लगाकर सेना के आरआर कैंप पर अचानक हमला कर दिया. इस आतंकी हमले में अब तक एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की खबर आ रही है. वहीं इस हमले के बाद सेना भी आतंकियों पर पलटवार किया. लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब रहे. फिलहाल सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
बता दें कि कुछ दिनों पहले पुलवामा जिले के एक गांव में छिपे दो सशस्त्र आतंकियों को सुरक्षा बलों ने शनिवार को मार गिराया था. पुलिस ने कहा कि तेक्किन गांव में उनकी मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके के घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे बौखलाए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.
Jammu and Kashmir: One civilian injured during an exchange of fire between security forces and terrorists, the exchange of fire ensued after terrorists fired upon a camp in Khudwani area of Kulgam. The injured has been admitted to hospital. Security forces have cordoned the area.
— ANI (@ANI) November 22, 2018
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

