देश

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2 युवाओं को आतंकी गिरोह में शामिल होने से रोका, कार्रवाई जारी

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है जो गांदरबल जिले में आतंकी गिरोह में शामिल होने जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवाओं को काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार युवकों को गांदरबल पुलिस, एक मनोचिकित्सक और उनके माता-पिता की उपस्थिति में अन्य विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श दिया गया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2 युवाओं को आतंकी गिरोह में शामिल होने से रोका, कार्रवाई जारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस (Photo Credits: File Photo)

श्रीनगर, 6 दिसंबर: जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है जो गांदरबल जिले में आतंकी (Terrorist) गिरोह में शामिल होने जा रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवाओं को काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया. पुलिस ने कहा कि आतंकी गिरोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों के बारे में विश्वसनीय जानकारी के आधार पर गांदरबल पुलिस ने कार्रवाई की और श्रीनगर शहर से जिले के वुसान इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार युवकों को गांदरबल पुलिस, एक मनोचिकित्सक और उनके माता-पिता की उपस्थिति में अन्य विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श दिया गया. बाद में उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया, ताकि वे उनकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रख सकें.

यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में वंशवादी शासन बचाने के लिए मिलाया हाथ

पुलिस ने कहा कि सीमा पार से चल रहे राष्ट्रविरोधी तत्व कश्मीर के भोले-भाले युवाओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भेज रहे हैं और उन्हें उग्रवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 07:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).