Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर
पुलवामा के पाहू में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के पहुंचते ही छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में रविवार को सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ मुठभेड़ (Encounter) में दो आतंकवादी (Terrorists) मारे गए. पुलिस ने कहा, "दो आतंकवादी मारे गए. ऑपरेशन जारी है." J-K: शोपियां में सुरक्षाबलों पर हमला, आतंकियों ने फेंके 3 ग्रेनेड, कोई जख्मी नहीं
पुलवामा के पाहू में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के पहुंचते ही छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).