देश

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

इससे पहले शोपियां जिले के कांजीउलर इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे. इसके अलावा श्रीनगर जिले के बेमिना में सोमवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू
सुरक्षाबल (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में गुरुवार को आतंकवादियों (Terrorists) और सुरक्षा बलों (Security Forces) के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के हंगलगुंड में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल जुटे हुए हैं." J&K: बारामूला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 3 जवानों समेत चार लोग घायल

कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं जिनमें कई आतंकियों और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है.

इससे पहले शोपियां जिले के कांजीउलर इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे. इसके अलावा श्रीनगर जिले के बेमिना में सोमवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).