देश

Jammu-Kashmir Encounter: अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं

Jammu-Kashmir Encounter: अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
सुरक्षाबल (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)  के अनंतनाग जिले के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ (Encounter)  शुरू हो गई. मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, अनंतनाग के रानीपोरा इलाके के क्वारीगाम में शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं और अभियान जारी है.

उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए हैं. आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया.  इसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir Encounter: पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, ऑपरेश जारी

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).