देश

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता को आतंकियों ने घर में घुसकर गोली मारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने बीजेपी के सक्रिय नेता शाबिर अहमद भट की बुधवार तड़के हत्या कर दी. आतंकियों ने उनके घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी

जम्‍मू-कश्‍मीर: पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता को आतंकियों ने घर में घुसकर गोली मारी
शाबिर अहमद भट (Photo credits: ANI)

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने बीजेपी के सक्रिय नेता शाबिर अहमद भट की बुधवार तड़के हत्या कर दी. आतंकियों ने उनके घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी. बता दें कि शाबिर अहमद भट की सुरक्षा के सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया गया था. इससे पहले आतंकियों ने पिछले साल गौहर हुसैन भट को अपना निशाना बनाया था और उनकी हत्या कर दी थी.

वहीं न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, हत्या का एक और मामला सामने आया है. जहां आतंकवादियों ने शोपियां जिले में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी. बता दें कि एसपीओ फयाज अहमद की जाजरीपोरा गांव में गोली मारकर हत्या की गई. एसपीओ आतंकवादियों से मुकाबले के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल थे.

इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं. गौरतलब हो कि पुलवामा जिले में पिछले सप्ताह आतंकियों ने सेना को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था. जिसमे एक नागरिक की मौत हो गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).