Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के गर्म, शुष्क रहने की संभावना
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग (एमईटी) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है.
श्रीनगर, 6 मई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग (एमईटी) ने शुक्रवार को अगले 24 घंटों के दौरान गर्म और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के बयान में कहा गया है, "जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है."
उन्होंने कहा, "अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश गरज के साथ बारिश हो सकती है." "अगले 10 दिनों के लिए किसी भी बड़ी बारिश की संभावना नहीं है." यह भी पढ़ें : Acid Attack: UP में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर विधवा पर तेजाब फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 11.2, पहलगाम में 5.6 और गुलमर्ग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान 1.8, लेह में 7.4 और कारगिल में 7.8 रहा. जम्मू में न्यूनतम तापमान 21.9, कटरा में 20.6, बटोटे में 13.1, बनिहाल में 10.6 और भद्रवाह में 10.2 रहा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

