PAK के नापाक मंसूबे फेल! कश्मीर में सेना का ताबड़तोड़ एक्शन, LOC पर मार गिराए 3 पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

Anantnag Encounter Indian Army (Photo Credit : X)

श्रीनगर, 16 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके हथलंगा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया.

सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में बारामूला के उरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया.’’ इसमें बताया गया कि तीन आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद मुस्तैद सैनिकों ने उनका मुकाबला किया. फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान! आतंकियों को बचाने के लिए तोड़ा सीजफायर, मुहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना

सेना के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन आसपास के क्षेत्र में एक पाकिस्तानी चौकी से हो रही गोलीबारी के कारण तीसरे आतंकवादी का शव बरामद करने में मुश्किलें हो रही हैं. वहीं, अभियान अभी भी जारी है.

पुलिस ने बताया कि अभी आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान नहीं हो पाई है. यह घुसपैठ की कोशिश और इसके बाद मुठभेड़, ऐसे समय में हुई है जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को मार गिराने के लिए एक अभियान जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड