देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को इनोवेशन, बदलाव लाते देख हो रहा गर्व- मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है कि उन्हें केंद्रशासित प्रदेश की महिलाओं को इनोवेशन और बदलाव लाते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को इनोवेशन, बदलाव लाते देख हो रहा गर्व- मनोज सिन्हा
Lieutenant Governor Manoj Sinha

जम्मू, 11 फरवरी : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है कि उन्हें केंद्रशासित प्रदेश की महिलाओं को इनोवेशन और बदलाव लाते हुए देखकर गर्व महसूस हो रहा है.उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन में महिलाओं की भूमिका पर जम्मू विश्वविद्यालय की एक अनूठी पहल 'जम्मू-कश्मीर महिला विज्ञान कांग्रेस 2024' को संबोधित किया.

अपने संबोधन के दौरान मनोज सिन्हा ने कहा, ''हमने जम्मू-कश्मीर में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स (एसटीईएम) विषयों के सभी स्तरों पर लिंग अंतर को पाटने के लिए लगातार प्रयास किए हैं.'' उन्होने आगे कहा कि आज मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारी बेटियां इनोवेशन और बदलाव ला रही हैं.हमें महिला वैज्ञानिकों और टेक लीडर्स पर गर्व है. यह भी पढ़ें : गोडसे पर एनआईटी प्रोफेसर की टिप्पणी की पड़ताल के लिए समिति का गठन

अंतरिक्ष से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, उद्यमिता से स्वास्थ्य सेवा तक, शिक्षा से नवाचार तक, कृषि से अनुसंधान तक, नारी शक्ति सभी बाधाओं को तोड़ रही है और नई जनरेशन को प्रेरित कर रही है.उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगे कहा, ''मेरा विश्वास है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भारत को एक विश्व इनोवेशन महाशक्ति के रूप में खड़ा कर सकती है.जम्मू-कश्मीर में महिलाओं के नेतृत्व में विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है.इस लक्ष्य को हासिल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).