Jammu and Kashmir: ग्रेनेड हमले में पुलिस का जवान शहीद
जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार देर रात एक आतंकवादी ग्रेनेड हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की जान चली गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुलगाम जिले के कैमोह इलाके में शनिवार देर रात एक पुलिस टीम पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका.
श्रीनगर, 14 अगस्त : जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार देर रात एक आतंकवादी ग्रेनेड हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की जान चली गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुलगाम जिले के कैमोह इलाके में शनिवार देर रात एक पुलिस टीम पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका.
उन्होंने कहा, "हथगोले में विस्फोट हो गया, एक पुलिसकर्मी ताहिर खान घायल हो गया, जो जम्मू संभाग के पुंछ जिले के मेंढर का रहने वाला था." "उसे उपचार के लिए अनंतनाग शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया." यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान के स्कूल में पेयजल का मटका छूने पर अध्यापक ने दलित बच्चे को पीटा, मौत हुई
इससे पहले, शनिवार को श्रीनगर शहर के अली मस्जिद ईदगाह इलाके में सीआरपीएफ के एक बंकर पर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने पर परवेज राना के रूप में पहचाने जाने वाले सीआरपीएफ के एक उप-निरीक्षक जख्मी हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

