देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस बात की जानकारी रविवार को मौसम विभाग ने दी है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
कश्मीर (Photo Credit : Pixabay)

श्रीनगर, 12 जून : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इस बात की जानकारी रविवार को मौसम विभाग ने दी है.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 10.6 डिग्री और गुलमर्ग में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लद्दाख में द्रास में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, लेह में 7.3 डिग्री और कारगिल में 11.4 डिग्री दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : राजस्थान मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पर बनाया जा रहा दबाव: भाजपा

जम्मू में 29.1 डिग्री, कटरा में 27.4 डिग्री, बटोटे में 18.5 डिग्री, बनिहाल में 16.6 डिग्री और भद्रवाह में 14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).