Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
श्रीनगर, 24 सितंबर : मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है."
इस बीच, श्रीनगर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 10.8 डिग्री और गुलमर्ग में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें :मथुरा में मेमने को बचाने कुएं में उतरे चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में 7.4 डिग्री, कारगिल में 10.8 और लेह में 9, जबकि जम्मू में 22.4 डिग्री, कटरा में 21.2, बटोटे में 16.3, बनिहाल में 15 और भद्रवाह में 15,8 डिग्री दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

