देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश की भविष्यवाणी की है.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

श्रीनगर, 31 जनवरी : बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश की भविष्यवाणी की है.

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 2.2, गुलमर्ग में माइनस 3.2 और पहलगाम में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3, घने कोहरे से लोग परेशान

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.9, कटरा में 8.7, बटोट में 3, भद्रवाह में 1.2 और बनिहाल में 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).