Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हल्के बादल या मौसम के शुष्क रहने की संभावना
मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम के शुष्क रहने की संभवना जताई है.
श्रीनगर, 12 जुलाई : मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम के शुष्क रहने की संभवना जताई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है, साथ ही पहलगाम-गुफा दरगाह और बालटाल-गुफा मंदिर के बीच हल्की बारिश की संभावना है.
श्रीनगर में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 12.8 डिग्री और गुलमर्ग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू बंगाल दौरे पर, भाजपा को तृणमूल सांसदों व विधायकों के समर्थन का भी भरोसा
लद्दाख क्षेत्र के द्रास में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, लेह में 13.5 डिग्री और कारगिल में 14.6 डिग्री रहा. जम्मू में न्यूनतम तापमान 26.9, कटरा में 24.6, बटोटे में 19.3, बनिहाल में 18 और भद्रवाह में 20.3 रहा.