Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 19-21 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए 19 से 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की. मौसम विभाग कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, उत्तरी अरब सागर से निचली और मध्यम स्तर की क्षोभमंडलीय हवाएं 18 से 21 जुलाई तक पूर्वी हवाओं (बंगाल की खाड़ी से) के साथ मिलने की सबसे अधिक संभावना है.
श्रीनगर, 17 जुलाई : मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए 19 से 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की. मौसम विभाग कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, उत्तरी अरब सागर से निचली और मध्यम स्तर की क्षोभमंडलीय हवाएं 18 से 21 जुलाई तक पूर्वी हवाओं (बंगाल की खाड़ी से) के साथ मिलने की सबसे अधिक संभावना है.
बयान के अनुसार, इसके कारण 19 से 21 तारीख तक जम्मू मुख्य रूप से पीरपंजाल रेंज और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर उक्त अवधि के दौरान मध्यम से भारी बारिश/गरज और बिजली चमकने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस की कमान दी जा सकती है नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में, आज हो सकती है घोषणा- रिपोर्ट
विभाग द्वारा जारी की गई मौसम चेतावनी में खराब मौसम के पूवार्नुमान के संभावित प्रभावों के रूप में अचानक बाढ़ से मध्यम से उच्च जोखिम, सतही यातायात में अस्थायी व्यवधान, संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव, कृषि और बागवानी कार्यों का निलंबन आदि शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

