Jammu and Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले के अवंतीपोरा में आतंकवादियों (Terrorists) और सुरक्षा बलों (Security Forces) के बीच मुठभेड़ (Encounter) में एक आतंकवादी मारा गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस (Police) ने कहा, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. तलाशी जारी है. Jammu and Kashmir: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर/TRF के 2 आतंकी ढेर
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).