Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश व बर्फबारी की संभावना- मौसम विभाग
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को भी हल्की धूप के साथ बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.
श्रीनगर, 6 मार्च : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को भी हल्की धूप के साथ बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.
अगले 24 घंटे के दौरान बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है." न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 5.8, पहलगाम में 1.2 और गुलमर्ग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत
लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 नीचे, लेह में शून्य से 2.5 नीचे और कारगिल में शून्य से 9.8 नीचे दर्ज किया गया. जम्मू शहर में न्यूनतम 14.0, कटरा में 12.7, बटोटे में 7.7, बनिहाल में 7.1 और भद्रवाह में 5.9 दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

