जम्मू-कश्मीरः इंटरनेशनल बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान BSF जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

बीएसएफ जवान आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पेट्रोलिंग के लिए गया था, तभी अचानक वह लापता हो गया. जवान के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

इंडियन आर्मी (Photo Credits: PTI)

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के आरएस पुरा (RS Pura) के अरनिया सेक्टर (Arnia sector) में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक जवान के लापता होने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक जवान आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पेट्रोलिंग के लिए गया था, तभी अचानक वह लापता हो गया. जवान के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

जवान की तलाशी बड़े स्तर पर जारी है. लापता हुए जवान की पहचान के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार जवान पेट्रोलिंग के दौरान ही लापता हुआ.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रामबन एनकाउंटर से पहले एसएसपी अनीता शर्मा ने दी थी आतंकियों को सरेंडर करने की आखिरी वॉर्निंग, देखें VIDEO. 

पेट्रोलिंग पर गया BSF जवान लापता-

इससे पहले शनिवार को घाटी के गांदरबल में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर किया था. इन आतंकियों ने बटोट-डोडा सड़क पर सेना के जवानों पर ग्रेनेड अटैक किया था. जिसके बाद आतंकी यहां एक घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. सेना द्वारा बंधकों को छुड़ा लिया गया लेकिन इस दौरान गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड