देश

जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट : छह घायल, एक की मौत

जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के अरनिया सब-सेक्टर में शुक्रवार को विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई और छे घायल हो गए. मजदूर जम्मू जिले के जबोवल इलाके में धान के पौधे की रोपाई कर रहे थे

जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट : छह घायल, एक की मौत
जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट एक घायल (photo credit-ANI)

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के अरनिया सब-सेक्टर में शुक्रवार को विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई और छह घायल हो गए. मजदूर जम्मू जिले के जबोवल इलाके में धान के पौधे की रोपाई कर रहे थे कि विस्फोट होने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आईबी के अरनिया सब सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा भारी गोलीबारी होती रही है.

सूत्रों ने कहा है कि यह भी हो सकता है कि कोई अविस्फोटित शेल धान की रोपाई के दौरान फट गया हो.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2018 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).