देश

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 6 लापता लोगों का पता लगाया गया

जम्मू-कश्मीर में दो दिन पहले लापता हुए 6 लोगों का शुक्रवार को पता लगा लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि वे सभी सुरक्षित हैं और जल्द ही घर पहुंच जाएंगे.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 6 लापता लोगों का पता लगाया गया
जम्मू कश्मीर ( Photo Credits : PTI)

जम्मू, 25 फरवरी : जम्मू-कश्मीर में दो दिन पहले लापता हुए 6 लोगों का शुक्रवार को पता लगा लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि वे सभी सुरक्षित हैं और जल्द ही घर पहुंच जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किश्तवाड़ जिले के वारवान के मारवाह इलाके के 6 लोग, जो अनंतनाग से मार्गन टॉप होते हुए अपने घर जाते समय लापता हो गए थे, उनका शुक्रवार सुबह पता लगा लिया गया है. यह भी पढ़ें : Bihar: पर्यटकों की बढ़ेगी सुरक्षा, विशेष ऐप से जोड़े जाएंगे पर्यटन स्थल क्षेत्रों के सभी पुलिस स्टेशन

"सभी 6 लोग सुरक्षित हैं. उन्हें वारवान के इंशान इलाके के शीर्ष पर देखा गया और वे अपने घरों के रास्ते में हैं." एक अधिकारी ने कहा, "पुलिस और स्थानीय लोग वारवान इलाके से भी उनकी ओर बढ़ रहे हैं. वे आज घर पहुंचेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).